Monday, 2 December 2013

करती है सरकार भैया।।

करती है सरकार भईया।।
आजकल व्यापार भईया।।

इन्हें तो बस वोट चाहिए।
देश का बंठाधार भईया।।

गुंडे मवाली छुटभैयों से
संसद है लाचार भईया।

किसे पड़ी है सच बोलेगा
कौन सहेगा मार भईया।

आपस में सब तने पड़े है
खिची हुई  तलवार भईया।

प्यार करेगा छूप छुप के गर
पकड़ा गया बलात्कार भैया।

No comments:

Post a Comment

गजल : रूठ कर मान जाने से क्या फायदा।

212 212 212 212। ऐसे झूठे बहाने से क्या फायदा। रूठ कर मान जाने से क्या फायदा। प्यार है दिल में तो क्यों न महसूस हो, है नहीं फिर ...