कि श्रम के माथ से टपके, जो पानी हो तो ऐसे हो । वतन पर जान दे दे जो, जवानी हो तो ऐसे हो। तिरंगा ओढ़ कर लौटा है जो ये वीर सरहद से हमें भी नाज है उन पर , कहानी हो तो ऐसे हो। वहाँ पत्थर नहीं ऐसा , न उनपर नाज करता है । गिरा कर खून मिटटी पर ,चमन आबाद करता है। नमन करने वो धरती पर , चढ़ा कर शीश आते हैं माँ के उन लाडलो को ये वतन भी याद करता है। 3 बुलंदी और भी है बात उनकी पर निराली है. सहादत कर जो माटी चूमते है भाग्यशाली हैं, चमन का हर कली हर फूल उनका कर्ज ढोयेगा, लुटाया जान अपना इस वतन पर ये ही माली है लुटा दी जान भारत पर, मैं उनका मान जगाऊँगा। सदा गुणगान गा कर, सोया स्वाभिमान जगाऊँगा। जगाऊँगा मैं राणा और शिवा के सन्तानो को, नरायण वीर जागेगा, मैं सोनाखान जगाऊँगा। सजाकर आर्थियां जिनकी तिरंगा मान देती है। सहादत देश पर ज़ब हो तो माँ सम्मान देती है. कि उन पर नाज करती है हिमालय की शिलाएं भी, चरण को चूम कर जिसके, जवानी जान देती है। कोई दौलत पे मरता है, कोई शोहरत पे मरता है। वतन से प्यार जो करता है, इसी चाहत पे मरता है। रहे खुशहाल मेरा देश औ देशवासी भी, अमर मरकर वो होता है कि जो भ...
न जाने कब मौत की पैगाम आ जाये जिन्दगी की आखरी साम आ जाए हमें तलाश है ऐसे मौके की ऐ दोस्त , मेरी जिन्दगी किसी के काम आ जाये.